Breaking News

फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिस कर्मचारियों को बेहतरीन कार्य के लिए किया गया सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-12 में 76 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय इस समारोह में माननीय राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि रहे,जिनके द्वारा तिरंगा फराहटर समारोह का शुभ आरम्भ किया गया।

समारोह के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरियाणा पुलिस की महिला दुर्गा शक्ति की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही। इस प्रकार झाकियों के कार्यक्रम में भी हरियाणा पुलिस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न विभागों व स्कूलों के द्वारा इस समारोह में भाग लिया।

जिनके द्वारा सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम करके दर्शकों को मंत्र मूग्ध किया। हरियाणा पुलिस की तरफ से 5 प्लॉटून ने परेड में भाग लिया। परेड में शामिल सभी टुकड़ियां ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए माननीय राज्यपाल हरियाणा को सलामी दी। परेड कमांडर आईपीएस प्रतिक गहलोत के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस की टुकड़ियो ने परेड निकाली। परेड में महिला दुर्गा शक्ति की टीम प्रथम स्थान पर रही,साथ ही झाकियों के कार्यक्रम में भी हरियाणा पुलिस की प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के हरियाणा पुलिस द्वारा Dog Squad शो का भी प्रदर्शन किया,साथ ही हरियाणा पुलिस के ब्रॉस बैण्ड की मधुर धुनों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिसकर्मी एसआई अश्वनी,एसआई जसवंत,एसआई कैलाश,एसआई सुन्दर,एसआई दीपक,सिपाही नितिन व सिपाही रविन्द्र को बेहतरीन कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सम्मानित किया है।

इस अवसर पर विवेक कुमार जोशी, आईएएस,मुख्य सचिव हरियाणा सरकार,शुत्रजीत कपूर आईपीएस डीजीपी हरियाणा, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता,उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम सिंह यादव,संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल,पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद,पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर,पुलिस उपायुक्त ने एनआईटी कुलदीप सिंह,पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल उषा व पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजन व गणमान्य नागरिक तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति व देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत गीत चलाए गए। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

राज्यमंत्री राजेश नागर को दी जन्मदिन की बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:वरिष्ठ भाजपा नेता और वार्ड 27 से समाजसेवी रामकुमार भड़ाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *