ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली शहर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, बैरक, हवालात, आदि का निरीक्षण किया गया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैश्विक स्तर पर फैली महामारी कोविड-19 के मद्देनजर साफ-सफाई एवं सुरक्षा के विषय में सावधानी बरतने हेतु मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का बनाये रखने लिए निर्देशित किया गया.
महिला हेल्प डेस्क के कार्यों व अभिलेखो का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया । थाना परिसर भम्रण के दौरान साफ-सफाई एवं मालो के रखरखाव हेतु तथा थाना प्रभारी को कोरोना कर्फ्यू को कड़ाई से पालन सुनिश्चत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली शहर, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित थानें के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।