Breaking News

संगठन के माध्यम से सेवा का प्रयास

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी का संगठन सरकार बनाने की कोई मशीन मात्र नहीं है बल्कि यह संगठन सेवा करने का माध्यम भी है | यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र सेे पार्टी की टिकट चुनाव लड़े सोहनपाल सिंह छोकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को गांव नरियाला व पन्हेड़ा खुर्द पहुंचकर ग्रामीणों को मास्क, सेनिटाइजर व पत्रक वितरित करते हुए कही |

सोहनपाल ने कहा कि जब लॉकडाउन की मुश्किल की परिस्थितियों में जब सब कुछ बंद है तब भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता लोगों का जीवन आसान बनाने के प्रयासरत हैं | पार्टी कार्यकर्ता कठिन समय में सेवा ही संगठन का अभियान चलाए हुए हैं | इसके तहत गरीबों को मास्क व राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं |

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि हमारे लिए हमारा संगठन चुनाव जीतने की सिर्फ मशीन नहीं है,हमारे लिए हमारा संगठन का मतलब है ‘सेवा’ | हमारे लिए हमारे संगठन का मतलब है ‘सबका साथ’… हमारे लिए हमारे संगठन का मतलब है- सबका सुख,सबकी समृद्धि | और इसी ध्येय को लेकर पार्टी का हरेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को समाज सेवा में जुटा हुआ है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *