Breaking News

गोला थाने मे प्रार्थना पत्र लेकर पहुचे युवक को थाने के दरोगा ने किया गांजा में चालान

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बारा नगर निवासी अतुल सिंह उर्फ मुर्गी सिंह को गांव के ही एक दबंग द्वारा फोन पर गाली व जान मारने की धमकी  दी गयी जिसकी सूचना अतुल सिंह ने हल्का के दरोगा एस पी सिंह को दिया ।हल्का दरोगा ने कहा कि थाने पर आकर एक दरख्वास्त दे दो ।शुक्रवार को अतुल सिंह दरख्वास्त लेकर थाने पहुचा ।दरोगा ने तत्काल उनको जेल में डाल दिया ।और शनिवार को  गांजा के साथ चालान कर दिया। प्राप्त बिवरण  के अनुसार बारानगर निवासी  अतुल सिंह के मोबाइल पर देर शाम को फोन आया और गाली  गलौज देते हुए जान मारने की धमकी दिए। जिसकी सूचना अतुल सिंह ने फोन से हल्का दरोगा एस पी सिंह को दिया।हल्का  दारोगा ने कहा कि सुबह आकर एक प्रार्थना पत्र दे दो।शुक्रवार को अतुल थाने पर आवेदन लेकर पहुचा ।हल्का दरोगा ने अतुल को हवालात के अंदर कर दिया ।और शनिवार को  साजिश कर गांजा में चालान कर दिया। ऊक्त दरोगा के द्वारा किये गए कार्यवाही पर जब सी ओ गोला से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वह जानकारी देने से मुकर गए ।इस प्रकरण को एस पी ग्रामीण दक्षिणी के सज्ञान में भी दिया गया। हल्का दरोगा द्वारा किये गये कारनामे का चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है ।गोला पुलिस अपराध पर निरंकुश लगाने में  बिल्कुल विफल है ।वही जिला पुलिस मुखिया को खुश रखने केलिए कोई भी हथकंडा अपनाने से पीछे  नही रहना चाहती है।गोला पुलिस की यह पुलिसिया कार्यवाही पर लोगो के प्रश्न चिन्ह उठने शुरू हो गए है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *