Breaking News
Screenshot 16

महान शख्सियतो का व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय रहा – ओम लता सागर

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS Screenshot 16
भेलसर अयोध्या – ब्लॉक मवई अंतर्गत पीस कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। विद्यायल के सभी शिक्षकों और बच्चों ने भी गांधी व शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यायल के बच्चों ने गांधी जी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल ओम लता सागर ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री का व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय रहा है। दोनों महापुरूषों का जीवन दर्शन आज भी हम सबका मार्ग दर्शन करता है। सत्य अहिंसा की धारणा को आत्मसात करने वाले गांधी जी भारत के साथ इस प्रकार से एक रूप हो गए थे। कि वे मोहन दास करम चंद गांधी से महात्मा बन गए। सादा जीवन उच्च विचार को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले शास्त्री जी के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। दोनों महान शख्सियत ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनिया भर के जन मानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने मौजूद सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर आगे बढ़े। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका रस्तोगी, शुभम्, शिवम् गणेश, सुनिल, रवि, वीरेंद्र, ज्योति, सुरभि, रीना, कामिनी, सोनू,आदि शिक्षको ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *