Breaking News

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशानिर्देश

 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशानिर्देश

सभी पोलिंग पार्टियों को दिया जाएगा मेडिकल किट, हैंड सेनीटाइजर, मास्क

रिपोर्ट मृत्युंजय शुक्ला IBN News Balrampur

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुटियाल द्वारा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । जिलाधिकारी द्वारा सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों से अवगत कराते हुए अनुशासन में रहकर निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से मतदान संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया।

जनपदीय अधिकारीगण के मोबाइल नंबर अपने फोन में सेव करने का निर्देश दिया गया ।

किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल अपने उच्च अधिकारीगण से वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराने के निर्देश दिए गए ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद मिश्र, अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी ,समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक गण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *