Breaking News

पति पत्नी के रिश्ते में पड़ चुकी दरार खत्म कर रिश्ते को मधुर बनाते परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य

IMG 20220709 WA0052

 

रिपोर्ट मो० अनस

 

गोरखपुर। प्रार्थीनी माया देवी पत्नी प्रदुम्न चौहान के प्रार्थना पत्र पर लगातार काउंसलिंग की गई। दिनांक 09-07-2022 को प्रार्थीनी माया देवी व पति प्रदुम्न चौहान को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर बुलाकर काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनो पक्षो को आमने-सामने बैठाकर सामाजिक, हिंदू विवाह की विशेषता और वैवाहिक जीवन के पहलुओं का ज्ञान कराया गया। दोनों ही पक्ष काउंसलिंग के बाद अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहमत हुए इसका परिणाम सुखद निकला। दोनों पक्षों द्वारा आपसी वाद विवाद को दूर किया गया व बिना किसी दबाव के दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हुए। काउंसलिंग में इस मामले को निस्तारित करने में काउंसलर प्रिया कुमारी, दिवसाधिकारी निरीक्षक प्रीती सिंह , मु0आ0 करिष्मा गुप्ता, मु0आ0 अनिता पांडे, मु0आ0 कौशल्या चौहान, आरक्षी रंजू मिश्रा व आरक्षी अनीता यादव ने अथक प्रयास किया। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना करता है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *