Breaking News
Screenshot 20220909 225900 1

जादूगर सम्राट शहंशाह के शो का का हुआ उद्घाटन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। बैंक रोड स्थित पवित्र विवाह स्थल में जादूगर सम्राट शहंशाह के शो का 9 सितम्बर को उद्घाटन हुआ। शो के उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्य पांडे (पूर्व मेयर) ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया साथ में विशिष्ट अतिथि संजय पांडे आजमगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मौजूद रहे। डॉक्टर सत्या पांडे ने कहा बहुत खुशी की बात है कि इस तरह का शो गोरखपुर में लग रहा है।

मैं गोरखपुर के सभी नागरिकों से अपील करूंगी की जादू का शो यहां हाल में अपने बच्चों के साथ आकर जरूर देखें क्योंकि आजकल के बच्चे टीवी पर और मोबाइल पर बहुत सारी चीजें न जाने क्या-क्या देखते रहते हैं इसलिए बच्चों को यहां पर लाकर शो दिखाना चाहिए और बताना चाहिए कि देखो यह हमारे देश की ही विधा है और हमारे देश की जो विधा है वो पूरे विश्व में फैली हुई है और इस विधाओं को देखने के लिए आकर इस हाल में बैठना चाहिए और ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहित भी करना चाहिए।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *