Breaking News
WhatsApp Image 2022 12 29 at 8.24.04 PM

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: प्रेस वार्ता कर सासंद अफजाल को कोसने लगे सपा मे अलग थलग पडे राधेमोहन

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में जमकर सांसद अफजाल अंसारी पर हमला बोला।

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मोदी के उपलब्धियों को सांसद अफजाल अंसारी अपनी उप‍लब्धि‍ बताते हैं और जिले में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हैं। उन्‍होने सांसद अफजाल अंसारी से सवाल पूछा है कि उनके प्रयास से कितने कार्य गाजीपुर लोकसभा में हुए हैं। उन्‍होने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हमको कोई पार्टी पूछ नही रही है,

हमारा जवाब है कि मैं सपा का 32 साल से निष्‍ठावान कार्यकर्ता रहा और जब मैं पार्टी छोड़ा तब प्रेसवार्ता में ऐलान किया था कि हमारी किसी से वार्ता नही हुई है। जिसपर आज भी मैं कायम हूं। उन्‍होने कहा कि कुछ बड़े जनप्रतिनिधि एक पार्टी रहकर दूसरे पार्टी से वार्ता करते रहते हैं और कब पाला बदल देते हैं यह पता नही चलता है। ऐसे लोगों का सवाल पूछना सरासर गलत है। जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों के अपमान पर उन्‍होने कहा कि यह लोकतंत्र की सबसे बडी शर्मनाक घटना है कि विपक्ष का नेता पत्रकारों को बाहर जाने को कहता है और सत्‍ता पक्ष का चेयरमैन सदन में ऐलान करता है कि मैंने पत्रकारों को बुलाया है वह बाहर नही जाएंगे।

उन्‍होने कहा कि जिला पंचायत गाजीपुर में सरकारी धनों का बंदरबांट हो रहा है और विपक्ष के जिला पंचायत सदस्‍यों की उपेक्षा हो रही है। इस अवसर पर लल्‍लन सिंह और रविंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *