Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 04 at 11.09.04 PM 1

नगर की सडको पर बह रहा नालो व शौचालयो का मलवा धरा को हरा बनाने का अभियान चला रही पालिकाध्यक्ष

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर:बरसात के पहले नाला सफाई की मलाई काटने के बाद पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल हल्की बरसात के बाद नगरवासियो को मल मूत्र की बैतरणी मे छोड आजकल सरकारी मिशनरियों संग सामाजिक संस्थाओं के साथ घरा को हरा करने का अभियान चला रही है । जबकि नगरवासी परेशान है।WhatsApp Image 2024 07 04 at 11.09.04 PM 1

जुलाई के पहले सप्ताह एक से सात जुलाई वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में गुरूवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल थी।

जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने आम के पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दी। बताया की वन महोत्सव सप्ताह में वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने तथा जीव जन्तुओं को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव सप्ताह एक अनुस्मारक है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई को रोकना चाहिए। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पौधारोपड़ एवं पर्यावरण संरक्षण को सफल बनाने हेतु सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।

यह कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सभी आम जनमानस तक करना पडेगा।केवल बन्द कमरे में गोष्ठी करने से कार्यक्रम सफल नही हो सकता है।उनके द्वारा अवगत कराया गया की वन महोत्सव सप्ताह में लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि औद्योगीकरण और शहरीकरण के लिए उन्हें बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है।परिस्थिकी संतुलन बनाये रखने के लिए बनो का महत्वपूर्ण योगदान है।जिला प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द चौहान ने बताया कि इस वर्ष जनपद में लगभग 40 लाख पौधारोपण लक्षित है।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10000 पौधे लगाया जाना है।

इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा बहुओं की सहभागिता आवश्यक है।व प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये हुए अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को उनका निर्धारित लक्ष्य बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने किया।मौके पर डीआईओ डा.सुजीत मिश्रा, डीजीएम अरविन्द कुमार यादव,बीपीएम मनीष कुमार,प्रतिभा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *