【प्रमोद कुमार गर्ग पत्रकार】 बिगोद 19 अक्टूबर —— बीगोद कस्बे मे दशहरे का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दशहरे की शोभायात्रा दिन को 3:30 बजे नृसिंह द्वारा से रवाना हुई जो कि मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टैंड पहुंची ।बस स्टैंड पर अखाड़े के पहलवान गोविन्द सिंह के नेतृत्व में हैरतअंगेज कारनामों के साथ अखाड़े प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में जीप में सवार होकर राम लक्ष्मण हनुमान बड़े आकर्षित लग रहे थे। शोभा यात्रा में आगे हाथी घोड़े ऊट , शहनाई वादक शोभा यात्रा में साथ चल रहे थे। मुस्लिम समुदाय द्वारा शोभा यात्रा मैं पुष्प वर्षा की गई। रामलीला आदर्श कमेटी द्वारा अतिथियों का साफा बंधवा कर स्वागत किया गया। 7:00 बजे दशहरा मैदान में बुराई प्रतीक रावण धु धु कर जला।दशहरे मैदान मे भव्य आतीशबाजी की गई। इस अवसर मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक चैन सिंह मैचा, दिनकरसंदेश के प्रधान संपादक दिनेश संचेती , थाना अधिकारी सुरेश सोनी, संरपच गणेश पारीक,पुलिस स्टाफ उपस्थित था।
Tags बीगोद
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …