बलिया,नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती बलिया में कक्षा द्वादश के भैया/ बहनों का शुभकामना समारोह पूरे हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम शरण मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन दीपार्चन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भैया /बहनों ने कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गान किया। स्वागत गान बहन अंजली यादव व सूरज पासवान ने स्वागत गीत के साथ-साथ विदाई के गीत भी प्रस्तुत करके माहौल कारूर्णिक बना दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमशरण मिश्र ने भैया/ बहनों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे वे अधिकतम अंक प्राप्त कर सकें । मुख्य अतिथि राजेश्वर कुमार राय प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा ने अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही हमारे भावी जीवन का निर्माण होता है ।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी असिस्टेंट प्रोफेसर कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर बलिया ने भैया/ बहनों को उत्साहित करते हुए कहा की परीक्षा को टेंशन मुक्त होकर देना चाहिए न कि भयभीत होकर देना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के पूर्व मंत्री अक्षय कुमार ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी व गुरु का संबंध अटूट होता है ।
जो सदैव बना रहता है भैया आदित्य राज व सूरज वर्मा ने अपने हृदय के उद्गार से वातावरण को मार्मिक बना दिया। इस अवसर पर हरे राम राजभर ,घनश्याम व संजय मिश्रा ने भैया बहनों को अपना आशीर्वचन दिया। हरेंद्र मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन वह आभार ज्ञापित किया ।