Breaking News

हटाए गये अतिक्रमण का प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Ibn24×7news
घुघली/महराजगंज
उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के बाद अतिक्रमण के विरूद्ध चलाये जा रहे आभियान के तहत नगर पंचायत घुघली में खाली कराये गये अतिक्रमण का औचक निरीक्षण करने घुघली नगर प्रभारी व अधिशासी अधिकारी एसडीएम जाशिम खान पहुँचे। नगर में जिन दुकानदारों द्वारा हटाए गये अतिक्रमण को फिर कब्ज़ा किया गया था उन्हे कड़ी फटकार भी लगायी और तत्काल प्रभाव से खाली करने का निर्देश भी दिया।

IMG 20220527 WA0017गौरतलब है की पिछले सप्ताह नगर प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर कर खाली कराया गया था जिसके बाद भी नगर में कुछ लोगों द्वारा पुनः अतिक्रमण किये जाने की सूचना मिलने के बाद नगर प्रभारी एसडीएम जाशिम खान निरीक्षण करने घुघली पहुँचे और दोषियों को कड़ी फटकार लगायी।प्रभारी अधिकारी ने रोड के किनारे बने नाली के बाहर गड़े हुए हैंड पंप को अंदर करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने दुकानदारों से कहा की नगर जितना हि साफ व स्वच्छ रहेगा उतना हि दिखने में सुंदर लगेगा और हम सभी का कर्तब्य है की सभी लोग मिलकर नगर को स्वच्छ बनाये रखें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *