Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 29 at 9.46.33 AM

पृथला के लोगों का जोश बता रहा कांग्रेस जीतेगी:रघुबीर तेवतिया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 29 at 9.46.33 AM

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया ने शनिवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत जोरदार दस्तक दी। उनका जहां आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं में जोरदार स्वागत किया गया वहीं जहां-जहां से उनका काफिला गुजरा वहां-वहां रोड पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर व मिठाई खिलाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान भी किया। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत कबूलपुर से की उसके उपरांत लधियापुर,जकोपुर,बीजोपुर,फिरोजपुर कलां व सरुरपुर में आयोजित चुनावी सभाओं में पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।

लोगों के मिले अपार समर्थन से गदगद पृथला क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि आप लोगों की भारी संख्या और जोश बता रहा है कि पिछले दस साल में पृथला क्षेत्र में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है तथा जाति-धर्म व वर्ग विशेष के नाम पर आपकी भावनाओं के साथ खेला गया गया है,लेकिन अब समय आ गया है कि इनके भ्रष्टाचार और अहंकार को वोट की ताकत से तोडने का। क्योंकि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बडा हथियार है इसलिए एकजुट हो इस भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाडकर फेंकें,ताकि लोगों के जीवन में फिर से खुशहाली आ सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से फरीदाबाद और पलवल दोनों जिलों में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल निकली है और पृथला क्षेत्र में तो एक करहै से कांग्रेस के पक्ष में आंधी का रूप ले लिया है उससे दूसरी पार्टियां निराश व हताश हैं। क्योंकि अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं, वजह ये है कि यह चुनाव भ्रष्टाचार और ईमानदारी व रोजगार तथा विकास पर आकर खडा हो गया है और आप ईमानदारी को चुन रहे हैं,जिसकी आवाज समूचे प्रदेश में जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही पृथला क्षेत्र का भला कर सकती है। क्योंकि जनता भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। वोट मांगने के लिए जनता के बीच जा रहे पिछले दस साल से सत्ता में रहे नेताओं के पास सिवाय जुम्लों के गिनवाने के लिए एक भी काम नहीं है। ना ही उसके पास भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। जबकि मैं पूर्व में विधायक काल में किए गए अपने विकास कार्यों और कांग्रेस के घोषणापत्र के नाम पर वोट मांग रहा हूं। इसलिए आप मुझे अपना आर्शीवाद दें मैं आपको विश्वास दिलातू हूं कि पृथला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भाईचारा बढाकर ईमानदारी की मिशाल पेश करूंंगा वहीं बेराजगारी पर चोट मारते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *