Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 13 at 6.41.09 PM

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के कार्य प्रगति की ली जानकारी

 

मीरजापुर 13 सितम्बर 2024- जनपद में जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा कराये जा रहे कार्यो के प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होने कहा कि कार्यो की क्रास चेकिंग कराते हुये हाइड्रो टेस्टिंग, पानी आपूर्ति, हाउस डोर कनेक्शन के प्रतिदिन की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे के माध्यम से उपलब्ध करायी जाय।

WhatsApp Image 2024 09 13 at 6.41.09 PMबैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पाइप बिछाने के बाद खोदी गयी सड़को को सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के द्वारा गड्ढा मुक्त भी किया जाए। उन्होने कहा कि सभी सरकारी सम्पत्तियों पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित सभी पर जल जीवन मिशन योजना के तहत कनेक्शन कराया जाए। कार्यदायी संस्था जे0के0 इंफ्रा की प्रगति खराब होने पर रैण्डम जांच कराते हुए वित्तीय नुकसान के वसूली की कार्यवाही करते हुए शासन को पत्राचार करने का निर्देश दिया।WhatsApp Image 2024 09 13 at 6.41.09 PM 1

उन्होंने कहा कि जिस तरह सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने कार्यालय प्रतिदिन बैठ रहेे है ठीक उसी प्रकार सभी सचिव अपने सचिवालय 10 से 12 बजे अवश्य बैठे इसके उपरान्त ही क्षेत्र में भ्रमण कि लिए निकले। कार्यदायी संस्था रैम्की बाबा की कार्य प्रगति खराब होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में ब्लाक प्रमुख मंझवा, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *