Breaking News

6 माह से अधिक के लंबित विवेचना का विवेचक गुणवत्ता युक्त करें निस्तारण- एसएसपी

IMG 20220722 WA0115

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर थानों पर लंबित 6 महीने से अधिक मुकदमों की विवेचना कर रहे विवेचको को रोस्टर के अनुरूप सर्किल अफसर के साथ बैठक कर विवेचना की समीक्षा कर रहे जिससे लंबित विवेचना का जल्द से जल्द बगैर किसी भेदभाव के विवेचना कर विवेचक लंबित मुकदमों का निस्तारण करने का कार्य करें जिससे वादी को न्यायोचित न्याय संगत न्याय मिल सके अमूमन देखा गया है कि पूर्व के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनपद के समस्त थानों व सर्किल अफसरों के साथ बैठक कर गुणवत्ता युक्त विवेचना करने का निर्देश दिया जाता रहा क्योंकि सामूहिक बैठक में विवेचना संबंधित सही तरीके से तर्कसंगत वार्तालाप विवेचक और सर्किल अवसर से नहीं हो पाती थी अब रोस्टर के अनुसार 3-3 सर्किल के विवेचक व सर्किल अफसर एसएसपी के पास पहुंचकर अपनी विवेचना के संबंध में मंत्रणा करते हैं जिसमें एसएसपी यथोचित निर्देश देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करते हैं देखने में आता है कि मात्र एक या दो केस डायरी लिखना शेष होती हैं, जिस कारण विवेचना लंबित रहती है और वादी परेशान होता है। एसएसपी ने विवेचको से कहा कि सर्किल अफसर सीओ से ग्रुप डिस्कशन कर भ्रांतियां दूर करने का कार्य करे जिससे विवेचना न्याय संगत हो सके और वादी को न्याय संगत न्याय मिल सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *