Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 19 at 6.36.31 PM

सहकारी समिति के डायरेक्टरों ने सचिव पर लगाया गबन का आरोप

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन को पत्रक देकर कार्यवाई की किया मांग

मीरजापुर।WhatsApp Image 2024 07 19 at 6.36.31 PM
सहकारी समिति अहरौरा के पांच डायरेक्टरो ने समिति के सचिव शिवश्याम सिंह पर समाजवादी विचार धारा के तहत मनमानी पूर्ण कार्य करने के साथ ही वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते सभापति जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर सोनभद्र को पत्रक देकर सचिव पर कार्यवाई करने की मांग किया है।
सहकारी समिति अहरौरा के डायरेक्टर/संचालक जयशंकर मौर्या, कौशल कुमार सिंह, सुमित्रा देवी, शिवबली बिंद, रामराज बिंद का आरोप है की सचिव ने सहकारी समिति के धन एक लाख 84000 हजार रुपए का गबन किया।
इसके बाद हम सभी संचालकों पर खाद मगाने के लिए प्रस्ताव करने का दबाव बनाने लगे।

हम संचालकों के काफी प्रयास के बाद सचिव ने उक्त गबन किया धन जमा किया तब खाद आ पाया जिससे यहां के किसानों को काफी विलम्ब से खाद मिला।
सभी संचालकों ने सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की मांग किया है।
कार्यवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *