फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट के ब्लॉक नं-30 फ्लैट नं-1178 में किराए पर रह रही महिला की दो लोगों ने शुक्रवार सुबह करीब 9:55 बजे घर में घुसकर महिला का गला चाकू से काट दिया है। जिससे महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और महिला का नाम रजिया उर्फ रविना बताया गया है।
यह जानकारी आस पड़ोस वालों को जब मिली जब महिला की 8 साल की बेटी ने सौर मचाया जब आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसी मौके पर सेक्टर 55 पुलिस चौकी प्रभारी रंधीर यादव की टीम पहुंची पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि आरोपी कौन है इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है क्योंकि महिला ने अभी कोई बयान पुलिस को नहीं दिया है जैसे ही पुलिस को सही मिलेगी तो आगे कार्रवाई होगी।