ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या
संपूर्ण कालोनी की सड़कों पर एक सामान्य सी बारिश के बाद का नजारा एक नाले के सिवा कुछ नही रहता कई बार सोशल साइट व कई समाचारपत्रों में खबर भी बरसात की फ़ोटो के साथ छपी है,जिसमें जलभराव के कारण हद से अधिक चलने में मुश्किल पैदा करने वाली टूटी सड़के इसकी गवाही बनाई गई थी,पर कई बार खबरों के चलने के बाद जहां आनन फ़ानन में ठेका आवंटित कर केवल कुछ जगहों पर तारकोल चटाकर विकास को पुख़्ता करने का जो काम हुआ वो बमुश्किल 6 माह भी न टिकाऊ रहा,
नाले की सफ़ाई व्यवस्था व जलभराव के कारण सड़कों की दुर्दशा की फिर शिकायत होने पर कहा गया अब विकास होगा क्योंकि क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो चुका है,और विकास शुरू भी हुआ लेकिन कुछ चुनिंदा जगहों पर स्थित पार्कों का उसकी साफ़ सफ़ाई के साथ।वहीं पर मुलाक़ात हुई तेज़तर्रार नगर आयुक्त विशाल सिंह से जिनसे वास्तविक समस्या नाले की सफ़ाई,जल निकासी व्यवस्था व घरों के सामने नाले के ऊपर अतिक्रमण पर उन्होंने सहर्ष भरोसा दिलाया
अतिक्रमण तुड़वाने का और पटरी विछवाने का लेकिन विकास का ही दुर्भाग्य कहा जा सकता है बिना जलनिकासी की व्यवस्था व अतिक्रमण हटवाये ही पटरी बिछाने का कार्य प्रगति पर है,सड़क फिर टूटकर लोगों से बेरुख़ी दिखाने को मजबूर है,अतिक्रमण के कारण नाले की सफ़ाई सुनिस्चित न हो पाने के कारण जल भराव की समस्या वैसे ही बनी हुई है।
स्थाई विकास हेतु ध्यान दें जिलाधिकारी महोदय नही तो होने वाला विकास एक मामूली सी बरसात में फिर पानी में अवश्य बह जायेगा।