Breaking News
WhatsApp Image 2022 12 26 at 11.30.32 AM

देसी कट्टे सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार कर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सतीश है आरोपी खेड़ी पुल के गांव मवई गड्ढा कॉलोनी का रहने वाला है।

 

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना बीपीटीपी के क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में थाना खेड़ी पुल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अपने शौक व दोस्तों में हवाबाजी के लिए मथुरा के किसी अनजान व्यक्ति से ₹3000 में खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

 

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *