Breaking News
WhatsApp Image 2024 06 13 at 6.28.17 PM

भाजपा नेता व चेयरमैन के मनमाने रवैये से सभासदों तीखा आक्रोश डीएम को सौंपा पत्रक

 

टीम आईबीएन न्यूज

राकेश की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 06 13 at 6.28.17 PM

गाजीपुर। नगरपालिका जमानियां अध्‍यक्ष के मनमाना रवैये से आक्रोशित सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।

पत्रक में सभासदों ने बताया कि नगरपालिका जमानियां अध्‍यक्ष बिना बोर्ड की बैठक बुलाये, सभासदों और बिना प्रस्‍ताव के विकास कार्य करा रहे हैं। जो विधि सम्‍मत नही है। पत्रक में सभासदों ने अध्‍यक्ष पर कई आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है।

सभासदों ने कहा कि शासन को प्रस्ताव भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मनमानी ढंग से कार्य कराया जा सकता है। ऐसी परिस्थितियों में नगर पालिका परिषद जमानिया अध्यक्ष द्वारा किए गए उक्त कार्य विधि विरुद्ध एवं नियमों के विपरीत है।

यदि इस प्रकार का कोई पत्र जो बिना बोर्ड के प्रस्ताव के नवीन कार्य हेतु नगर पालिका परिषद जमानिया द्वारा भेजा जाए तो उसे तत्काल निरस्त किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड के प्रस्ताव कराए सभासदों को गुमराह कर हस्ताक्षर अध्यक्ष ने अपने नाम से प्रार्थना पत्र पर प्रस्ताव करवा कर नवीन कार्य हेतु बनाकर शासन को भेज सकते हैं।

पत्रक सौंपने वालों में अनिशा खातुन, रजनीकांत उपाध्‍याय, रजिया, शबाना खातुन, पूनम यादव, राधेश्‍याम राम, शमसुन निशा, रफत जहां, सचिन कुमार, रोहित शर्मा, राकेश कुमार, मनीष सिंह यादव, प्रमोद यादव, अहमद अली, माया देवी आदि लोग थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *