Breaking News

यातायात प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सरदार पटेल इंटर कॉलेज के बच्चो ने प्रतिभाग कर सड़क सुरक्षा के प्रति फैलाई जागरुकता

Ibn24×7news
महराजगंज
मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है । इसी क्रम में जनपद महराजगंज में भी पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

IMG 20220520 WA0028इस कार्यक्रम में सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रशासन व छात्र/छात्राओं के साथ एक सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । रैली में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं द्वारा लोगो को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के अनुपालन के बारे मे जानकारी दी गयी । रैली के दौरान लोगो को मिशन शक्ति यातायात नियमों के पम्पलेट वितरित किये गये तथा रैली में प्रतिभाग कर रहे छात्र/छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक व सांकेतिक प्रतीकों के माध्यम से जागरुकता फैलाई गयी ।जागरुकता रैली में यातायात निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव, प्रधानाचार्य सरदार पटेल इण्टर कॉलेज  कर्मवीर पटेल, कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य व पुलिस टीम नें प्रतिभाग कर रैली को सकुशल सम्पन्न कराया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *