Breaking News

डायल 112 महराजगंज ने जोन में प्रथम व प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

Ibn24×7news
महराजगंज
जनता की सेवा में सदैव तत्पर डायल-112 महराजगंज नें प्रदेश के सभी जनपदों की प्रदेश स्तर पर हुई रैंकिंग में अपनी बेहतर पर्फार्मेंस व जनता की सेवा के लिए समर्पण भावना के कारण गोरखपुर जोन मे प्रथम स्थान व प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। पुलिस विभाग की महत्वपुर्ण शाखाओं में से एक डायल 112 वैसे तो रोज नये नये कीर्तिमान स्थापित करती ही रहती है ।

IMG 20220520 WA0034 1अपनी स्थापना के समय से ही बहुत कम समय में यह सेवा जनता के बीच लोकप्रिय हो गयी ।चाहे पारिवारिक विवाद हो या आपराधिक मामला हर जगह रेपिड रिस्पांस के कारण इस पुलिस नवाचार ने क्रान्ति ला दी है । जब बात महिलाओं की सुरक्षा की हो तो डायल 112 के त्वरित कार्यवाहियों को कैसे दरकिनार किया जा सकता है । छात्राओं के स्कूल के समय पर होने वाली छिंटाकशी हो या राह चलती महिलाओ के साथ होने वाली एवटीजिंग इस सभी समस्याओं पर डायल 112 ने लगभग लगाम ही लगा दी। सुनसान इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 ने तो कई बार महिलाओं को काल करने पर खुद घर तक पहुचाया है । अपने त्वरित रिस्पांस टाइम के कारण ही लोग सबसे पहले डायल 112 पर काल करना उचित समझते है । कही न कही लोगो के विश्वास को जीतने में भी डायल 112 ने बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है । लोगो के मन मे पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने में भी डायल 112 महराजगंज ने कीर्तिमान स्थापित किया है ।डायल 112 महराजगंज का रिस्पांस टाईम 07.24 मिनट है जो कि जोन में सर्वाधिक कम है, प्रदेश में यह सातवें स्थान पर है । डायल 112 के कार्यों का मुल्यांकन प्रदेश स्तर पर व जोन स्तर पर किया जाता है

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *