Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 08 at 1.02.23 PM 2

सरकार का उद्देश्य समाधान शिविर में शिकायतों का जल्द से जल्द हो निपटान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार जनहितैषी कार्य किये जा रहे हैं।WhatsApp Image 2025 01 08 at 1.02.23 PM 2 उसी दिशा में फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के दिशा निर्देशों पर निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में लगाए जाने वाले समाधान शिविर में आज निगम के XEN पदम भूषण ने जन समस्याएं सुनी। यह समाधान शिविर हर कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक सभी सरकारी कार्यालयों में लगाए जा रहे समाधान शिविरों का आमजन को लाभ उठाना चाहिए।नगर निगम के XEN पदम भूषण ने बताया कि समाधान शिविर में आज लगभग 18 शिकायतें आई प्रॉपर्टी आईडी,सीवर,पानी और सफाई से संबंधित थी। जिनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

जिनका समाधान जल्द कराया जाएगा। कुछ शिकायतें नगर निगम से संबंधित नहीं थी लेकिन उन्हें भी संबंधित विभागों को भेजा गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।कुछ मामलों में आई शिकायतों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ताओं को उसकी जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए इसी दिशा में नगर निगम कार्य कर रहा है। ताकि समाधान शिविर का उद्देश्य पूरा हो सके।

सरकार के निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों को पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर निगम और एफएमडीए से संबंधित अलग अलग विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। सभी को शिविर में आई शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने ओर शिकायतकर्ता को सूचित करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *