Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 08 at 12.59.29 PM

सीएम सैनी ने नव-नियुक्त पटवारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची,बिना खर्ची के सरकारी नौकरी का वादा निभाते हुए 26,000 युवाओं को रोजगार प्रदान किया।WhatsApp Image 2025 01 08 at 12.59.29 PM मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नव-नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा,और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नव-नियुक्त पटवारियों का स्वागत करते हुए उन्हें जनहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली का प्रमाण हैं।

विपुल गोयल का सुशासन पर जोर
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा के राजस्व विभाग में पारदर्शिता और सुशासन को साकार करने का हमारा ध्येय है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों की नियुक्ति हुई है,जो हरियाणा के विकास में अहम योगदान देंगे।उन्होंने नव-नियुक्त पटवारियों को शुभकामनाएं देते हुए राजस्व विभाग को जनहित और सुशासन का प्रतीक बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व की सराहना
विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना पर्ची,बिना खर्ची के 26 हजार युवाओं को रोजगार देकर हरियाणा के विकास का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने राजस्व विभाग में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी और डी की भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया है और बार-बार परीक्षा देने की समस्या को दूर करने के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) लागू की है। इसके अलावा,पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि को सेवा में शामिल करने की घोषणा भी की गई है।

राजस्व विभाग के विकास पर फोकस।
कैबिनेट मंत्री गोयल ने कहा कि राजस्व विभाग सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने नव-नियुक्त पटवारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत और ईमानदारी से हरियाणा का राजस्व विभाग पूरे देश में एक मिसाल बनेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *