Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 08 at 6.54.46 PM

शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कराए निस्तारण-जिलाधिकारी

 

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस चुनार में सुनी जन समस्यायें

सात दिनों के अंदर सभी अधिकारी-कर्मचारी शत प्रतिशत सुनिश्चित कराए वैक्शीनेशन-जिलाधिकारी

मड़िहान तहसील में अनुपस्थित रहने पर 12 अधिकारियों को शो-काज नोटिस जारी

मीरजापुर 08 नवंबर 2021- जनता को अपनी समस्याओ को लेकर बार-बार तहसील व जिला मुख्यालय भाग दौड़ न करना पड़े उनकी समस्याओ का तहसील स्तर पर ही त्वरित गति से निस्तारण सम्भव हो सके इस उद्देश्य के दृष्टिगत आज जनपद के चारो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार तहसील चुनार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में उपस्थित होकर गम्भीरता के साथ आये हुये जनता की समस्याआंे को सुना तथा उसके निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दियें।

तहसील चुनार में आज जिलाधिकारी के समक्ष कुल 41 फरियादियों के द्वारा अपनी समस्याओ को रखा गया जिसे जिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनते हुये 04 मामलांे का मौके पर निस्तारित करते हुये शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को समय सीमा अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील चुनार में प्रार्थना पत्रांे के ससमय निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक ही समस्या के लिए लोगों को बारबार शिकायत न करना पड़े इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी करें, ताकि उसका दिल जीता जा सके।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादी अपने समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों के पास आता है। अतः सभी अधिकारियों का दायित्व है कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से लेते हुये पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण करें ताकि फरियादी समाधान दिवस से पूरी संतुष्ट हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी ने समाधन दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सात दिनों के अंदर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करले की सभी कर्मचारियों का कोविड वैक्शीनेसन शत प्रतिशत करा लिया जाए। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बीएस लक्ष्मी, उपलिाधिकारी चुनार, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी के द्वारा मड़िहान तहसील में समाधान दिवस पर फरियाादियों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान मड़िहान समाधान दिवस पर एसएचओं मड़िहान, एसएचआं लालगंज, एसएचओ अहरौरा, खंड़ विकास अधिकारी पटेहरा, एडीओं समाज कल्याण पटेहरा, एडीओं समाज कल्याण राजगढ़, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी मड़िहान, सहायक अभियंता विद्युत, सहायक अभियंता अभियंत्रण ग्रामीण, सहायक अभियंता नलकूप, सहायक अभियंता सिंचाई, चकबंदी अधिकारी मड़िहान के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शो -काज नोटिस जारी किया गया। इस दौरान मड़िहान में समाधान दिवस पर 33 मामले आये जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधितों को निस्तारण के लिए सौंपते हुए त्वरित ढंग से निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *