Breaking News

सूर्यभान सिंह ने संभाला पिपराईच थाने का कार्यभार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाहन करूँगा – ईन्स्पेक्टर सूर्यभान सिँह

 

रिपोर्ट मो. अनस

गोरखपुर। पिपराईच थाना के नवागत थानाध्यक्ष सूर्यभान सिँह ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। आप को बताते चले कि इंसपेक्टर सूर्यभान सिँह मूलरूप से अयोध्या जनपद के रहने वाले है,सूर्यभान सिँह ने गोरखपुर जनपद में सबसे पहले चिलुआ ताल में थाना अध्यक्ष के रूप में कमान संभाला था, उसके बाद 17 दिनों तक कोरोना सेल में अपनी सेवा देने के बाद साइबर अपराध थाना चले गए, और अब नवागत थाना अध्यक्ष सूर्यभान सिँह ने पिपराईच थाने की कमान संभाल ली है, थानेदार ने कहा कि इस कोरोना महामारी में  क्षेत्र की जनता को महामारी से बचाना मेरा पहला कर्तव्य होगा। उसके साथ साथ जनता में अमन चैन कायम करना मेरा  दायित्व होगा|क्षेत्र के पीड़ित नागरिकों को सम्मान के साथ बैठाकर उनके द्वारा दिए गए तहरीर का निवारण किया जाएगा ,ख़ासकर महिलाओं से सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई की जाएगी| किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी,जो भी क्षेत्र के अपराधी हैं उन पर विशेष निगरानी रखा जाएगा |क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनका सम्मान करके एक दूसरे का सहयोग लेकर मामले का निस्तारण किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *