Breaking News

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना खुखुन्दू का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20250104 WA0013

*पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना खुखुन्दू का किया गया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्दे ।*

आज दिनांक 04.01.2025 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा थाना खुखुन्दू का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

*थाना कार्यालयः-*

IMG 20250104 WA0015

थाना कार्यालय के सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया गया, जिसके क्रम में भूमि विवाद सम्बन्धित सभी मामलों को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया व राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण कराने व विवादित सभी प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। इसी क्रम में फ्लायी सीट रजिस्टर को चेक किया जिसमें थानें के सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रभावी निगरानी करने हेतु निर्देश दिया गया तथा समाधान रजिस्टर की चेकिंग की गयी जिसमें सम्बन्धित मामलों को समय से निस्तारण करने व फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिये गए।

इसी क्रम में त्यौहार रजिस्टर को चेक किया गया तथा आगामी त्यौहार मकर संक्रान्ति के दृष्टिगत पुलिस बल की ड्यूटियाँ लगाए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

*बैंक चेकिंगः-*
महोदय द्वारा बैंक, एटीएम, ग्राहव सेवा केंद्र पर सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी में लगने वाले पुलिस बल को संदिग्धों की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

*महिला हेल्प डेस्कः-*

महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का निरीक्षण किया गया जिसके क्रम में बताया गया कि महिला सम्बन्धी अपराधों को महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर पर जरूर अंकित करें तथा सभी मामलों का निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*कंप्यूटर कक्षः-*

कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को समय से फीडिंग करने हेत निर्देश दिए गए तथा IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद देवरिया का रैंक अच्छा हो सके ।

*बैरकः-*
थाना परिसर के निरक्षण के क्रम में बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

*मेसः-*
महोदय द्वारा मेस का निरीक्षण किया गया तथा मेस में बने भोजन को ग्रहण भी किया गया और उसकी गुणवत्ता चेक की गयी तथा मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करने हेतु निर्देशित किया गया।

*रात्रि गश्त/पिकेटः-*

अपराधों की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पिकेट व गश्त पार्टी की समयानुसार ड्यूटी लगाए जाने हेतु निर्देश दिए गए ।

सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव करने तथा कम्प्यूटर संबन्धी उपकरणों के से देख रेख हेतु निर्देशित किया गया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*देवरिया पुलिस ।*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *