Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 04 at 4.33.42 PM 1

ब्रेकिंग न्यूज अयोध्या मे पुलिस-डे पर जवानों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्याWhatsApp Image 2025 01 04 at 4.33.42 PM 1
अयोध्या महोत्सव में पुलिस डे के आयोजन के दौरान सिविल पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने अपनी बहादुरी और समर्पण का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में एसपी पांडे और सर्वेश चतुर्वेदी ने देशभक्ति पर गीत प्रस्तुत किए, जबकि चंद्रशेखर भारद्वाज ने माता रानी पर गीत गाया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के जवानों ने ‘जलवा तेरा जलवा ‘ पर अपनी प्रस्तुति दी जिससे दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गएन्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा, “यह पुलिस डे का आयोजन हमारे पुलिस जवानों की बहादुरी और समर्पण को सलाम करने के लिए आयोजित किया गया है। हमें अपने पुलिस जवानों पर गर्व होना चाहिए जो हमारे समाज की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं।

” उक्त कार्यक्रम का संयोजन महासचिव संगठन अरुण कुमार द्विवेदी ने किया जबकि कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, महासचिव ऋचा उपाध्याय, जनार्दन पांडे उर्फ बब्लू, स्वाति सिंह, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार उपाध्याय व स्वतंत्र कुमार शुक्ला इंस्पेक्टर रंजीत व शाकिर खान सहित सैकड़ों जवान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *