Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 30 at 1.27.55 PM

जींद की सफल रैली से भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ी:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आप सभी को ज्ञात होगा कि कल 28 जनवरी को हरियाणा के जींद में आम आदमी पार्टी की रैली सफल होने के पश्चात आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना एवं हरियाणा प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नरेश शर्मा ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी की विशाल रैली को देखकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की नींद उड़ चुकी है।WhatsApp Image 2024 01 30 at 1.27.55 PM

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि यह सफल रैली से यह सिद्ध होता है कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में वर्चस्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हरियाणा की जनता भी मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी एवं महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जैसी सुविधा को अपनाने के लिए तैयार है और आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर भी पंजाब की एवं दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि भाजपा सरकार ने रैली को विफल करने की पुरजोर कोशिश की। इंटरनेट सेवा बंद करने एवं कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एवं उनका रास्ता रोकने की कोशिश की गई लेकिन लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर रैली को सफल बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने लाखों जीरो बिजली के बिल दिखा करके हरियाणा की जनता को चौंका दिया आगे विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का सूड़ा साफ कर पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी सरकार बनेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *