Breaking News

छात्रा साक्षी गुप्ता बनी एक दिन की कोतवाल

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

16/03/2021 मवई अयोध्या – आज दिनांक 15.03.2021 को अभियान मिशन शक्ति के दृष्टिगत थाना को0 रूदौली क्षेत्र में पड़ने वाले हिन्दू इण्टर कालेज की कक्षा 11 वीं छात्रा साक्षी गुप्ता को आज एक दिन का थाना प्रभारी थाना को0 रूदौली जनपद अयोध्या का प्रभार दिया गया। जिसमें हिन्दू इण्टर कालेज के अध्यापक गण व पुलिस उपाधीक्षक/प्रभारी निरीक्षक व व0उ0नि0 लल्लन सिंह राठौर, उ0नि0 लोकेन्द्र सिहं, महिला चौकी रिपोर्टिंग प्रभारी श्रीमती सरोज देवी, हो0का0 राजेन्द्र पाण्डेय, का0 संदीप यादव , म0का0 सरोज यादव मौजूद रहे।

एक दिवस की नियुक्त छात्रा कु0 साक्षी गुप्ता के समक्ष थाना हाजा की करीब चार शिकायते आयी। सभी शिकायतो का तत्काल निवारण किया गया। थाना स्थानीय के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महिला सशक्तीकरण के सम्बन्ध में महिला सम्बन्धी घटित हो रहे अपराधों के सम्बन्ध में छात्राओं/महिलाओं को जागरूक किया गया तथा सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों का प्रचार-प्रसार किया गया व नारी सुरक्षा सम्बन्धी बचाव हेतु टिप्स दिये गये। नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों को आवश्यक आदेश-निर्देश से अवगत कराया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *