Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 05 at 7.11.32 PM

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने किये तिगांव विधानसभा के कई गांवों में दौरे

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:विपुल गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले दौरे पर निकले जिसमें तिगांव विधानसभा के कई गाँवो में विपुल गोयल ने लोगों के मध्य जाकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की नीतियों से अवगत करवाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की वर्षो बाद देशवासियो का सपना पुरा होने जा रहा है जब रामलला अपने स्थान पर दोबारा आएंगे तो देश एक साल में ही दूसरी दिवाली मनाएगा।

WhatsApp Image 2024 01 05 at 7.11.32 PM

इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सबके विकास और उत्थान के बार में सोचने वाली पार्टी है। गोयल ने आगे कहा की ये मोदी-मनोहर युग है जिसमें हर सरकारी योजना कों अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने आज तिगांव विधानसभा के गांव लालपुर,शेरपुर,डाडर और टिकावली गांव में दौरे किये।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओर सरकार में पूर्व मंत्री रहे विपुल गोयल का गांव में पहुंचने पर गांवों की सरदारी ने गाजे बाजे के साथ विपुल गोयल का स्वागत किया और फूल मालाओं के साथ- साथ पगड़ी बांधकर मान सम्मान किया। कई कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने लोगों से आह्वान करते हुए आने वाले चुनावों में कमल का बटन दबाकर फिर से मोदी-मनोहर सरकार बनाने की अपील की जिस पर लोगों ने तालियां बजाकर और दोनों हाथ उठाकर समर्थन देकर फिर से कमल खिलाने का वायदा किया।

इस मौके पर सरपंच लाल सिंह चौहान,पंडित जानकी दास,हरीश गौतम,पारस भारद्वाज,राज कुमार राज, सुरजीत अधाना पूर्व जिला पार्षद, पूर्व सरपंच गांव लालपुर चंदा,तारा चंद,ओम प्रकाश,विजय,शिव राम,गोविंद, पंडित जगदीश,भूदेव मेम्बर,जगदीश चौहान,सोनू मेम्बर, नीरज,वेद,चंद किरण, किशन पंडित,अमरीक सिंह,जांगीर सिंह,महेंद्र,राजू, भजन सिंह,राजपाल,नेत राम,रमेश,हरीश,ब्रह्म सिंह,रामनिवास पटेल,कुलदीप त्यागी व अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *