Breaking News
038bd51e 1c5d 4b75 bfb5 e1da5b764858

गीता जयंती में आकर्षण का केंद्र बना शुभ समय वैदिक फाउंडेशन का स्टॉल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद रिपोर्ट038bd51e 1c5d 4b75 bfb5 e1da5b764858

फरीदाबाद:सेक्टर-12 कन्वेंशन हॉल में आयोजित गीता जयंती महोत्सव में शुभसमय वैदिक फाउंडेशन का स्टॉल लोगों को खूब लुभा रहा है। गीता जयंती महोत्सव में आने वाला हर व्यक्ति शुभसमय वैदिक फाउंडेशन के कार्यों के बारे में जानने के लिए उत्सुकता दिखा रहा है।

गौरतलब है कि सेक्टर-12 के एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में आज गीता जयंती महोत्सव का आगाज हुआ है। जिसमें शुभसमय वैदिक फाउंडेशन की ओर से स्टॉल लगाया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र गुप्ता,जिला उपायुक्त विक्रम सिंह,जिला अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता एवं अन्य प्रमुख अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर अभिनंदन किया।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। बता दें कि फाउंडेशन की ओर से यज्ञ,योग,पर्यावरण को लेकर काम किया जा रहा है। फाउंडेशन के स्टॉल पर भी विशेष जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री,देशी गाय के शुद्ध घी से बनी ज्योत बत्ती लोगों को लुभा रही है।

इस मौके पर शुभसमय संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शकुन रघुवंशी ने बताया कि शुभसमय का अर्थ है कि आपके जीवन का शुभ समय प्रारंभ हो चुका है। जब हम ऐसा सोच लेंगे और विचार कर कार्य करेंगे तो हमारा कॉन्फिडेंस बुरी चीज को भी शुभसमय में कन्वर्ट कर देता है।

फाउंडेशन की ओर से 2 स्कूलों में यज्ञशाला का संचालन किया जा रहा है। जिसमें छात्रों के जन्मदिन पर उन्हें हवन करवाया जाता है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए ध्यान की विधियां भी बताई जा रही हैं।

स्टॉल पर मानव अधिकार मिशन के महेंद्र शर्मा,ज्योतिषचार्य ऋषि सिंह (गुरु जी लाल किताब वाले), समाज सेवी निशा खान मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *