Breaking News
8e5aa5fc bcec 4558 ab05 44ce24fd2bba

श्रीमद् भगवत गीता जन-जन के लिए प्रेरणादायक:पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट8e5aa5fc bcec 4558 ab05 44ce24fd2bba

फरीदाबाद: सेक्टर-12 के हुड्डा कन्वेंशन सेंटर में गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पधारे पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने भगवत गीता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि श्रीमद् भगवत गीता संसार में हर मनुष्य के लिये प्रेरणादायक है।

उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार गीता को मार्गशीर्ष महीने की एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सुनाया था। महाभारत के युद्ध में अपनों को शत्रुओं के रुप में देखकर जब अर्जुन मोहवश अपने कर्तव्य पथ से विचलित हो गया कि अगर मैं अपने सगे संबंधियों को युद्ध में मारुंगा तो मुझे पाप लगेगा या मैं जीतूंगा या नहीं या फिर मेरे लिये क्या करना उचित रहेगा।

तब भगवान श्रीकृष्ण कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था उन्होंने आगे बताया कि गीता में अठारह अध्याय और 700 सौ श्लोक है।

उन्होंने बताया कि चार प्रकार के लोग भक्ति करते हैं पहला वो जो किसी कष्ट में हो,दूसरा जो भगवान को जानना चाहता है तीसरा जिसको कुछ चाहिए और चौथा ज्ञानी जो भगवान को पाना चाहता है।

गीता ऐसे चारों प्रकार के लोगों को राह दिखाती है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के संदर्भ में भी गीता का उपदेश उतना ही उपयोगी है जो लोग निराशा के अंधकार में डूबे हों उनको गीता अवश्य पढनी चाहिए क्यो कि गीता का ज्ञान निराशा हटाकर आगे बढने की प्रेरणा देता है उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मैंने लोगों में गीता से प्रेरणा पाकर आम प्रतियोगी को श्रेष्ठ बनते देखा है।और गीता का अनुसरण करने वाला कभी निराश या असफल नहीं होता।

क्यों कि गीता धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष प्रदान करने वाली है अत हम सबको गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में गीता जयंती महोत्सव में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *