Breaking News

एसएसपी ने लापरवाह एक दरोगा दो सिपाही को किया निलंबित

IMG 20220725 WA0100

 

रिपोर्ट मो० अनस

 

गोरखपुर। खजनी के मउधर मंगलपुर में छज्जे के निर्माण को लेकर हुए बवाल के मामले में एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने रविवार की देर रात एक दारोगा बांके यादव, सिपाही सूरज यादव और मनोज यादव को सस्पेंड कर दिया। तीनों की विभागीय जांच का निर्देश दिया गया है। आरोप है कि पूरे मामले को इन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके वजह से बवाल हुआ साथ ही एसडीएम कोर्ट के आदेश के स्टे आदेश के बाद भी निर्माण चल रहा था। वहीं पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे लग गए थे।
उधर पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी भगवान दास उर्फ मुन्ना को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। मुन्ना एसएसबी में जवान है। वहीं दूसरे आरोपी व उत्तर प्रदेश पुलिस लखनउ में तैनात सिपाही की तलाश में दबिश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं उन्हें भी बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा एसएसबी व पुलिस के जवान के लिये विभागीय कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा रहा जहां से इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *