Breaking News

नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व:विजय प्रताप सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:झरना मंदिर मोहब्ताबाद में अष्टमी के मौके पर हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की और माता महागौरी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करते रहने का आह्वान किया। विजय प्रताप ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यकमों से व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है और दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नवरात्रों में भगवान का ध्यान करने से जीव में भक्ति,ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं और व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जैसी आपकी प्रकृति होगी,कार्य होंगे वैसे ही विचार मन में आएंगे और विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया और प्रसाद की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु,दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है।

विजय प्रताप सिंह ने विधि विधान से पूजा की और माता रानी की चरणों में शीश झुकाया। मंदिर परिसर में दोपहर बात तक भंडारा चलता रहा। इसी के साथ-साथ विजय प्रताप सिंह ने १ए ब्लॉक एवं तत्कालेश्वर महादेव मंदिर मे आयोजित मां भगवती के जागरण मे भाग लिया व मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया और दोनो जगह पर 11000 का सहयोग दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप सेे विजय पाल सरपंच,पप्पू सरपंच,विकास भड़ाना,बिजेंदर फौजी,राजेश वर्मा,अजय कपूर व टीम,महेश बजाज प्रधान,पदम सिंह भड़ाना उप प्रधान,संजय शर्मा,राकेश कोहली,मनु जुनेजा,राजेश वर्मा, राहुल सरदाना जिला उप अध्यक्ष युवा कांग्रेस आदि गणमान्ये लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

लोकसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन …