फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पिछ्ले 2 वर्ष के कारण सांसद खेल महाकुंभ स्थगित कर दी गई थी,लेकिन अब सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं मई माह में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि पिछली बार 10 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इस बार कुछ प्रतियोगिताएं (सर्कल कबड्डी,एथलेटिक्स व पैरा एथलेटिक्स) बढ़ती गर्मी की वजह से आयोजित नहीं कराई जाएगी।
इसी को मध्य नजर रखते हुए उपायुक्त जितेंद्र यादव ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर अधिकारियों सामाजिक धार्मिक व अन्य व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मीटिंग को संबोधित किया, उन्होंने बताया कि सभी 7 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और प्रतियोगिताएं जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कराई जाएंगी। प्रतियोगिताएं की तिथियां जल्द ही घोषित कर दी जाएंगी और अधिकतर प्रतियोगिताएं बढ़ती गर्मी के कारण शाम के समय आयोजित कराई जाएंगी और इन प्रतियोगिताएं में फरीदाबाद व पलवल के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।