Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 02 at 5.06.36 PM

राष्ट्र के निर्माण मे ब्राह्मण समाज का विशेष योगदान पं विनय मिश्र

IBN NEWSरिपोर्ट

कुछ राजनीतिक दल ब्राम्हण समाज को हथियार के रूप में उपयोग कर रहा है -पंडित देवेंद्र मिश्र बरहज देवरिया । भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का स्थापना दिवस समारोह अनंत पीठ आश्रम में रविवार 2 जनवरी को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । नवगठित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनय मिश्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में ब्राम्हण समाज का विशेष योगदान रहा है समाज के निर्माण में ब्राह्मण समाज राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है साथ ही आजादी के आंदोलन में मंगल पांडे चिंतू पाण्डेय का इतिहास यह साबित करता है कि राष्ट्र निर्माण में इस समाज के लोगों ने अपनी जान की आहुति देकर राष्ट्र को संदेश दिया है । उन्होंने आगे कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश के मान्य ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाकर मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कुछ संगठनों की का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे संगठन है जो समाज को बेचने का काम कर रहे हैं उनका समाज से और समाज के विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं रहता है वे लोग अपने व्यक्तिगत विकास के लिए कार्य कर रहे हैं । समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित देवेंद्र मिश्र ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल के लोग ब्राह्मण समाज को अपने निहित स्वार्थ के लिए हथियार के रूप में प्रयोग कर रहे हैं लोग श्री मित्र ने आगे कहा कि नवगठित संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में समाज को एकजुट करने का काम करेगा उन्होंने आगे कहा कि ब्राहमण समाज के लोग अपनी ताकत को पहचानो जब जब ब्राह्मण समाज ने अंगड़ाई ली है इतिहास बनाने का कार्य किया है एक बार पुणे इतिहास बनाने और राष्ट्र निर्माण करने का समय आ गया है इसके लिए समाज को एकजुट होने की अपील की कुछ ब्राह्मण संगठनों के प्रति शाला करते हुए उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज कभी कुछ लोगों की राजनीत नहीं किया है यह समाज हमेशा नेतृत्व देने का कार्य किया है और वक्त आने पर नेतृत्व देने का कार्य करेगा। समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक अनंतपीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वे भवंतु शुक्ला के सिद्धांत अनेकता में एकता का संदेश देने का कार्य करता है राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया है । समारोह को पंडिता भाई पांडे संजय मिश्र अनमोल मिश्र चंद्र प्रकाश शुक्ला गणेश शुक्ला शिवरतन पांडे राम नयन पांडे कमलेश शुक्ला मंगलमणि ने भी संबोधित किया।संचालन सत्य प्रकाश पाण्डेय ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *