Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 29 at 4.51.50 AM

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सूचना जनसंपर्क कार्यालय में विशेष सफाई अभियान”

 

पीआरओ हेमन्त छीपा ने कर्मचारियों के साथ की सफाई

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 09 29 at 4.51.50 AM

भीलवाड़ा, 29 सितंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार सूचना जनसंपर्क कार्यालय ( सूचना केंद्र) में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 8 बजे से शुरू हुआ। जनसंपर्क अधिकारी हेमंत छीपा ने कार्यालय में सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय की सफाई व्यवस्था पर नियमित रूप से ध्यान देने को कहा। वरिष्ठ सहायक रोहित वर्मा, ऑपरेटर पूरण सिंह, सहायक कर्मचारी छोटू लाल शर्मा, भंवर सिंह गहलोत आदि मौजूद रहे।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह अभियान जिले में स्वच्छता की महत्ता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि समय-समय पर कार्यालय में इस प्रकार का विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी ताकि एक बेहतर, स्वस्थ वातावरण और परिवेश कर्मचारियों, आमजन और आगंतुकों को प्राप्त हो सके। उन्होंने कार्यालय में पत्रावलियों के सुव्यवस्थित संधारण के संबंध में कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सूचना केंद्र के तलघर में भरें पानी की समस्या से कराया अवगत

इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक रोहित वर्मा ने सूचना केंद्र के तलघर में वर्षों से पानी भरें होने की समस्या से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सूचना केंद्र के तलघर में पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। इसके कारण भवन की नींव कमजोर होने की सम्भावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। जनसंपर्क अधिकारी ने नगर निगम के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में आश्वस्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *