Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 20.06.03

2022 में सपा की होगी पूर्ण बहुमत की सरकार – अनित शुक्ला

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

ब्लॉक मवई में चली समाजवादियों की सायकिल

05/08/2021 मवई अयोध्या – तहसील रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत ब्लॉक मवई में समाजवादियों ने चलाई खूब सायकिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर प्रसाद मिश्र के जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई, रैली को समाजसेवी व रुदौली विधान सभा के भावी प्रत्याशी अनित शुक्ला की अगुवाई में हजारों समर्थकों के साथ सैदपुर से प्रारंभ होकर सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम पर रैली का समापन हुआ.

इस रैली में समर्थकों का उत्साह काफी देखने को मिला, समाजसेवी अनित शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था कृषि,बेरोजगारी को लेकर हमेशा बढ़ चढ़ कर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन चेन की फिजा कायम करने के लिए सपा को 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत दिलाकर एक बार फिर अखिलेश यादव को पुनः मुख्य मंत्री बनाना है।

 

जिसका आगाज हो चुका है, रैली में अपने हजारों समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए, मिशन 2022 के लक्ष्य को पाने का मूल मंत्र सिखाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अगली आने वाली सरकार सपा की होगी। रैली समापन के बाद उन्होंने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *