Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 30 at 6.26.32 PM

एसपी ट्रैफिक ने जाम की समस्या के समाधान के लिए सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव
गोरखपुर। जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गोरखपुर वासियों को समस्या के समाधान के लिए प्रयत्नशील है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों पर उतर कर यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया
एसपी ट्रैफिक अपने मातहतों के साथ छात्र संघ चौराहा से पैडलेगंज चौराहा एवं छात्र संघ से भगत सिंह चौक तक अतिक्रमण हटाने व सड़क चौड़ीकरण के दृष्टिगत भ्रमण किया संबंधित से कहा कि रोड के किनारे खड़ी चार पहिया वाहनों को तत्काल कार्रवाई करते हुए यार्ड में खड़ी कराया जाए जिससे जनपद वासियों को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए शासन द्वारा नौसर से पहले गंज चौराहे तक सिक्स लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए प्रशासन प्रयत्नशील है कि जल्द से जल्द इस लिंक को बना दिया जाए और जनपद वासियों को जाम के झाम से निजात दिलाया जा सके।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *