Breaking News
f2696d14 fe97 46dc 9d54 0d0adcfc678f

सोनी युवा मित्र मंडल की बैठक हुई आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

 

नीलकंठ महादेव नवनिर्माण प्रतिष्ठा महोत्सव में सेवाकार्य करने का आह्वान किया
मनीष दवे IBN NEWSf2696d14 fe97 46dc 9d54 0d0adcfc678f

भीनमाल। शहर के चंडीनाथ महादेव मंदिर परिसर में सोनी युवा मित्र मंडल की बैठक नरेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नीलकंठ महादेव नवनिर्माण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहयोग करने,वन भ्रमण, सहित कई विभिन्न मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपाध्यक्ष हितेश सोनी ने बताया की हमें किसी भी पुण्य के कार्य में भागीदार बनकर सेवाकार्य में लाभ उठाने का संकल्प दिलाया। संरक्षक दिलीप सोनी दामण ने कहा की श्री नीलकंठ महादेव प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी सदस्यों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व तन मन धन से सहयोग करने का आह्वान किया।

अध्यक्ष नरेश सोनी ने बताया की हमें सामाजिक कार्यों में रुचि रखनी चाहिए तथा प्रतिष्ठा महोत्सव में सभी सदस्यों को अपनी स्वरूचि के अनुसार सेवा कार्य में भागीदारी निभाने की बात कही। सभी मौजूद सदस्यो ने सेवा कार्य करने में सहमति जताई।

बैठक के उपरांत महाप्रसादि का आयोजन हुआ। उपाध्यक्ष भरत सोनी बताया की साल में एक बार सभी सदस्यो को वनभ्रमण कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया तथा सभी सदस्यो का आभार जताया।

इस मौके नरेश सोनी उपाध्यक्ष भरत सोनी, हितेश.आर,सचिव शैलेश सोनी,श्रवण सोनी,प्रकाश चांदूर,धीरज सोनी, दिलीप दामण, भावेश जालोर,पारस सांचौर,गोविंद, दिनेश सोनी,जयंतीलाल पमाना हितेश पमाना,दिनेश बी,राजेश पंथेड़ी,राजेश,जितेंद्र,चिराग,नेमीचंद आसाना सहित कई युवा मित्र मंडल के सदस्य मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *