Breaking News

दो दृष्टिबाधितों को रोशनी देंगी समाज सेवी व्यापारी मोहनलाल की आंखें

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिसवा नगरपालिका परिषद के व्यापारी मोहनलाल अग्रवाल की आंखें दो दृष्टिबाधितों की रोशनी देंगी। मरणोपरांत मोहनलाल की कार्निया दो लोगों में प्रत्यारोपित कर दी गई।रविवार शाम मोहनलाल ने अंतिम सांस ली।

IMG 20220622 WA0012मरने से पहले उन्होंने घरवालों से नेत्रदान की इच्छा जताई थी। इसकी सूचना खजांची चौराहा निवासी एमके गुप्ता को हुई। उन्होंने मोहनलाल के घरवालों से नेत्रदान का अनुरोध किया। उनके पुत्र प्रदीप अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और दामाद संजय ने नेत्रदान की मंजूरी दे दी। राज आई हॉस्पिटल से डॉक्टरों की टीम सोमवार के तड़के महाराजगंज पहुचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद मोहनलाल के शव को लेकर घरवाले अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या लेकर चले गये।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *