Breaking News
IMG 20220622 145236

पोखरे पर अतिक्रमण ,अधिकारी मौन

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
प्रदेश सरकार का आदेश है कि पोखरा, बंजर भूमि, सार्वजनिक जगह को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। शासन प्रशासन ऐसे जगहों को चिन्हित करके अतिक्रमण को साफ करा रहा है लेकिन अभी भी ऐसे कई गांव हैं जहां तालाबो व खलिहानो पर अब भी लोग काबिज हैं।

ऐसा ही नौतनवां तहसील का गांव समरधीरा है जहाँ हरिजन बस्ती के किनारे एक पोखरा है जिस पर कुछ लोगों द्वारा ट्राली से मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने की होड़ लगी है। पोखरे में गांव के बरसात का पानी जाता है। पोखरे का अस्तित्व खत्म हो गया तो पानी निकासी की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गांव के लोगों ने प्रशासन से पोखरे को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। इस बावत उपजिलाधिकारी नौतनवां दिनेश मिश्रा का कहना है कि जानकारी मिली है अगर पोखरे पर अतिक्रमण है तो खाली करवाया जायेगा।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *