Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 23 at 8.42.05 PM

SNA सदस्य अमित अंजन ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महराजगंज
आज शाम 4 बजे उ प्र संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व क्षेत्रीय सह संयोजक (सांस्कृतिक) अमित अंजन ने नगर स्थित मलवरी कान्वेंट स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जिसमे उपस्थित सभी लोगों ने मौन रख के शोक व्यक्त किया ।अमित अंजन ने स्मृतिशेष कल्याण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो हिन्दू हृदय सम्राट थे जिन्होंने विषम परिस्थितियों में निपुणता के किसी कार्य को करना अपना कर्तब्य समझा था।सभा मे उपस्थित हिन्दू यूवा वाहिनी के जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि नकल अध्यादेश लाकर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य कल्याण सिंह जी ने किया था। उक्त सभा मे भा ज पा नेता मदन राजभर ने कल्याण सिंह जी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और भाजपा नेता व पूर्व विस्तारक धर्मनाथ खरवार ने कहा कि हमने अपना अभिवावक खो दिया जो एक अपूरणीय क्षति हैं।इस दौरान सभा मे प्रकाश कुमार,राकेश रावत,अभिषेक, विकास चौरसिया,धर्मवीर पांडेय,पशुपति पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *