Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 03 at 10.17.35 PM

हरियाणवी संस्कृति के नाम रही छोटी चौपाल,हरियाणवी डांस पर थिरक उठे दर्शक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त-शिल्प मेले में छोटी चौपाल पर शनिवार का दिन हरियाणवी संस्कृति के नाम रहा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग,हरियाणा तथा पर्यटन विभाग,हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिनभर इस चौपाल पर दर्शकों का रैला लगा रहा। जींद के अजय कश्यप एवं उनकी टीम ने जब हरियाणवी डांस पेश किया तो दर्शकों का जोश देखते ही बनता था।

WhatsApp Image 2024 02 03 at 10.17.35 PM
निर्देशक दीपक पुष्प दीप के नाटक निठल्ला की प्रस्तुति देख दर्शकों की आंखों के सामने मुंशी प्रेमचंद के मशहूर उपन्यास गोदान के सीन की झलक दिखाई दी।
लख्मीचंद मूवी में अपनी छाप छोड़ चुके रागिनी गायक प्रेम सिंह देहाती ने रागनियों के जरिए सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। हुकम चंद ने सेमी क्लासिकल गजल के माध्यम से तथा अमित ढुल के बैंड ने दर्शकों के मन में उत्साह का संचार कर दिया। कॉमेडियन राजीव शर्मा ने अपने हरियाणवी चुटकुलों के जरिए दर्शकों को गुदगुदाने को मजबूर कर दिया। इसके अलावा फरीदाबाद के नरेंद्र मौंटी ने हरियाणवी नृत्य तथा दिल्ली की अनु सिन्हा ने कत्थक नृत्य के माध्यम से शमां बांध दिया।
इस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी रंगमंच तानिया जी.एस.चौहान व कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी नृत्य सुमन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261011 WA0003

मानव रचना यूथ कप का एमआरईआई के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला ने किया शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:मानव रचना फुटबाल यूथ कप टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *