Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 03 at 10.15.40 PM

सूरजकुंड मेले में हुई स्कूली विद्यार्थियों की हुई रंगोली व फेस पेंटिंग प्रतियोगिताएं

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला परिसर में शनिवार को रंगोली व फेस पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लिया।WhatsApp Image 2024 02 03 at 10.15.40 PM

वरिष्ठ वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में मुरारी लाल ग्लोबल स्कूल फरीदाबाद की अंजली,मुस्कान,अर्जुन व अंकित रॉय ने प्रथम तथा डीएवी पुलिस स्कूल फरीदाबाद की दीपिका, नर्गिस,निवेदिता व तनु यादव ने द्वितीय और के.एम.ग्लोबल स्कूल की लक्ष्मी,तनु,वंशिका व गुड्डन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

कनिष्ठ वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जवाहर कॉलोनी की हर्षिता,मोक्षिता,तनिष्का ने प्रथम तथा फेनटेक्स कॉन्वेंट स्कूल की साक्षी कुमारी,लक्ष्मी,आकांक्षा व मंजीत ने द्वितीय और होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-29 फरीदाबाद के आराध्य,काव्या,आकांक्षा सिंह व स्वर्णिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इसी कड़ी में फेस पेंटिंग की वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में अरावली इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद की कामिक्षा,गौरी व जसमिंदर ने प्रथम और विद्या सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-2 फरीदाबाद की परिधि व लक्षिता ने द्वितीय तथा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर-30 फरीदाबाद की जागृति व इशिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

वहीं फेस पेंटिंग की कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट जॉन स्कूल फरीदाबाद की समीक्षा,क्रस्टिना लेनी ने प्रथम तथा अरावली इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद के जाग्रित,झलक व चिराग ने द्वितीय और सैंट जॉन स्कूल फरीदाबाद के विनायक चौहान व वैष्णव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261011 WA0005 1

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ मां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *