Breaking News
WhatsApp Image 2026 09 14 at 5.13.54 PM

जरगो बांध पर छह बदमाशों का धावा, युवक की हिम्मत से लूट की साजिश नाकाम

दो बाइकों से पहुंचे बदमाशों ने युवक को घेरा, शोर मचाते ही अंधेरे में भागे

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के जरगो बांध पर रविवार की रात अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने घर लौट रहे युवक को घेरकर लूट का प्रयास किया, लेकिन युवक की हिम्मत और सूझबूझ ने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। युवक के शोर मचाने और पुलिस को सूचना देने की भनक लगते ही बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।
घटना रात करीब 8:30 बजे की है। युवक घर लौट रहा था। जरगो बांध के पास पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार छह अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश शुरू कर दी। खतरा भांपकर युवक ने डरने के बजाय शोर मचाया और तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
शोर सुनकर आसपास के लोगों के मौके की ओर बढ़ने की भनक लगते ही बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बाइकों से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सुराग जुटा रही है।

सुनसान रास्ता बना अपराधियों के लिए आसान निशाना

जरगो बांध पर रात के समय हुई इस दुस्साहसिक घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनसान मार्गों पर पुलिस गश्त कमजोर होने से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने और बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260913 WA0001

सूर्य प्रताप शाही के माता पिता का जीवन त्याग व संस्कार का मिसाल रहा : उप मुख्यमंत्री 

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी देवरिया। जनपद के पलक लॉन, कसया रोड, …