सिसवा निचलौल मुख्य मार्ग पर जहदा के पास आज सुबह लगभग 7:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
बताया जाता है कि सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर जहदा के पास आज गुरुवार की सुबह लगभग 7:00 बजे जहदा निवासी 70 वर्षीय रामवृक्ष पुत्र मूसई भैंस चरा कर वापस आ रहे थे की इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …