Breaking News
Screenshot 20250106 132207

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभांरभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250106 132207

फरीदाबाद:प्राचीन शीतला माता मन्दिर के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय नवम् श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश सजाकर नाचते-गाते हुए नगर परिक्रमा की है।

जय श्रीराम तथा राधे-राधे के जय घोष से पूरा फरीदाबाद ओल्ड़ गुंजायमान हो गया। कलश पूजन के बाद प्राचीन शीतला माता मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो शास्त्री कॉलोनी,लिंक रोड,तथा ओल्ड़ फरीदाबाद होते हुए कथा स्थल पहुंची। मधुर भजनों तथा आतिशबाजी ने कलश यात्रा की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया था। भागवत परिवार के सदस्य भागवत कथा को नगर परिक्रमा के दौरान सिर पर रखकर साथ-साथ चल रहे थे।

श्रद्धालु हरि कीर्तन करते हुए कलश यात्रा के पीछे-पीछे चल रहे थे। इस यात्रा में मातृशक्ति और पुरुष व युवा भी शामिल रहे। व्यास पीठ पर वैदिक रीति एवं मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापना की गई। भागवताचार्य विष्णु कौशिक महाराज वृन्दावन धाम ने कहा कि कलयुग में भागवत कथा कराने एवं सुनने का बहुत बड़ा महत्व है।

उन्होंने समस्त फरीदाबाद वासियों को भागवत कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने को कहा। कथा के आयोजक मुकेश बंसल ने बताया कि कथा का प्रारंभ दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं तथा कथाओं का दर्शन देखने व सुनने का भक्तों को सौभाग्य मिलेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *